Headlines

पढ़ाई कैसे करें? पढ़ाई मे मन लगाने के 9 बेहतरीन टिप्स यहां पाये।

padhai kaise kare

क्या आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता आपको पढ़ाई करने में कठिनाई होती है। तो आपको अपने पढ़ने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है या फिर कोई नया तरीका अपनाने की आवश्यकता है। 

यहां हम उन बिंदुओं पर बात करेंगे जिससे आपका पढ़ाई में मन लगे या फिर समझ लीजिए कि हम आपको ऐसे बेहतरीन टिप्स देने वाले हैं जिसे अपनाकर आपका पढ़ाई में मन लगने लगेगा। तो आप हमारे आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। 

पढ़ाई कैसे करें? 

जिन बच्चों का या विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगता हैं, चाहे वह स्कूल में पढ़ने वाले हो या कॉलेज में पढ़ने वाले उनका और उनके माता-पिता का एक ही सवाल रहता है पढ़ाई कैसे करें? जिससे उनका पढ़ाई में मन लगा रहे। 

तो आपके इस समस्या का समाधान यहां इस आर्टिकल में आपको मिलने वाला है यहां हम आपको बेस्ट टिप्स देने वाले हैं जिसे अपनाकर आप का मन पढ़ाई में लगेगा जिससे आपका अच्छा मार्क्स आने लगेगा आने लगेगा।

पढ़ाई मे मन लगाने के बेहतरीन टिप्स यहां पाये।

बहुत सारे स्टूडेंट ऐसे होते हैं जिनको पढ़ाई गई चीजें एक बार में सब कुछ समझ में आ जाता है मगर बहुत सारे स्टूडेंट ऐसे भी हैं जिनको पढ़ाई कठिन लगता है उन्हें एक बार में कुछ भी समझ में नहीं आता है।

तो पढ़ाई में मन लगे इसके लिए आपको हमारे बताए हुए टिप्स को फॉलो करना होगा तभी आपके पढ़ाई में रुचि आएगी और आप अव्वल आ सकेंगे।

1. पढ़ाई में मन लगे इसके लिए पढ़ने की जगह सुनिश्चित करें।

पढ़ाई में मन लगे इसके लिए आपको अपने पढ़ने की जगह सुनिश्चित करनी चाहिए।

आपको ऐसे जगह का चयन करना चाहिए जहां कोई भी शोर-शराबा ना हो या फिर टीवी या एंटरटेनमेंट का कोई भी सामान ना हो।

ताकि आप एकदम शांति मन से अपने पढ़ाई पर फोकस कर सकें।

2. पढाई के लिए अपना लक्ष्य निर्धारण करें 

स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने पढ़ाई के लिए अपना लक्ष्य निर्धारण करना चाहिए। क्यों पढ़ रहे हैं आपको इसकी क्या आवश्यकता है।

जाहिर सी बात है आपको एक अच्छा विद्यार्थी बनना है अच्छे मार्क्स लाने हैं।

तो इसके लिए आपको तय कर लेना है कि 1 हफ्ते में आपको कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने हैं और उन सब्जेक्ट के कितने चैप्टर आपको क्लियर करने हैं।

अगर आप यह सब पहले से तय कर रखेंगे तो आपको एक लक्ष्य मिल जाएगा कि आपको इस महीने में या इस हफ्ते में  कितने पढ़ने हैं जिससे आपका मन पढ़ाई में लगा रहेगा। 

3. ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रखें

यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि पढ़ाई में आपका मन लगा रहे तो सबसे पहले आपको अपने ध्यान भटकाने वाली चीजों को अपने आप से दूर रखना होगा।

जैसे टीवी, खिलौने, कोई भी गैजेट और सेलफोन यह फोन ही है जिसका इस्तेमाल से लोगों का अधिक समय बेकार चला जा रहा है। 

अगर आप चाहते हैं कि आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई में रहे तो सबसे पहले आपको अपना टीवी ऑफ करना होगा।

अपने सेलफोन का नोटिफिकेशन ऑफ करना होगा या फोन को साइलेंट कर दे जिससे आपको कोई भी डिस्टर्ब नहीं करेगा और आप अपना पढ़ाई में फोकस कर पाएंगे। 

4. पढ़ाई में फोकस कैसे बनाए रखें? 

बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी हैं जो मन लगाकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं जब तक पूरी नहीं करेंगे तब तक उठाएंगे नहीं। 

वही देखा जाए तो इसके अपोजिट वैसे बच्चे भी हैं जिनको पढ़ते-पढ़ते नींद आती है, पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता फोकस तो बना ही नहीं रहता है

तो ऐसे में आप हर 15 मिनट में 2 से 3 मिनट का ब्रेक लीजिए।  या फिर 1 घंटे में आप 5 से 10 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं। 

आप ऐसा भी कर सकते हैं अपने साथ कोई भी खाने की चीजें रखा कीजिए या मूंगफली रखा कीजिए ताकि आपको जब भी नींद लगे या उबासी टाइप का आए तो आप उस मूंगफली को छीलकर खाएं या  कोई भी स्नैक्स खाएं इससे आपका नींद भाग जाएगा और आपका पढ़ाई में मन लगा रहेगा। 

5. पढने के बाद Revision जरुर करें

 बहुत सारे विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो पढ़ाई में सिर्फ और सिर्फ रट्टा मारते हैं। या फिर पढ़ने के बाद Revision करते ही नहीं है और जब परीक्षा में लिखने की बारी आती है तो एक दो लाइन याद रहता है फिर वह पूरा भूल जाते हैं।

अगर आपको पढ़ाई में सफल होना है अच्छे नंबर लाना है एक अच्छा विद्यार्थी बनना है तो आपको पढ़ने के बाद Revision जरूर करनी चाहिए।

नहीं तो आज का पढ़ाया हुआ दो-चार दिन के बाद आप सब भूल जाएंगे इसलिए रिवीजन करना चाहिए। 

आप सुबह उठकर 4:00 से 6:00 बजे तक रिवीजन कर सकते हैं प्रत्येक दिन इससे आपको सारा पढ़ा हुआ आपके मेमोरी में याद रहेगा। 

6. बहुत अधिक लंबे समय तक पढ़ाई ना करें

बहुत से छात्र ऐसे  हैं जो अधिक समय तक पढ़ते रहते हैं वे एक विषय में समय दिए जाते हैं पढ़ने बैठे हैं तो समय का ख्याल ही नहीं रख पाते हैं

तो आपको ऐसा नहीं करना है

आपको समय का ध्यान रखते हुये  सभी विषयों पर एक समान समय देना चाहिए। क्योंकि आपको परीक्षा में सभी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब आपको अवश्य देना होगा। 

तो आपको सभी विषयों में कमांडो बनानी होगी।

और वैसे भी अधिक लंबे समय तक पढ़ते रहने से हमारा मन और शरीर दोनों थक जाता है जिससे हमारा फोकस गड़बड़ा जाता है।

7. एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें

आप कोई भी कार्य या पढ़ाई एकाग्रता के साथ तभी कर पाएंगे जब आपको उस चीज का महत्व के बारे में पता होगा। 

आपको अपनी पढ़ाई एकाग्रता के साथ करनी चाहिए आपको तय  कर लेना है कि आप पढ़ाई क्यों कर रहे हैं। 

साधारणत आप एक अच्छा विद्यार्थी बनना चाहते हैं परीक्षा के अच्छे परिणामों के बारे में सोच रहे हैं।

अगर आप इन सब बातों को अपने दिमाग में रख कर पढ़ाई करेंगे करेंगे तो आपका मन और दिमाग आपके आदेशों का पालन करेगा तभी आप एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे।

8. पढ़ाई करने का सही समय क्या है?

पढ़ाई में अगर कोई भी चीज याद किया जाए तो सुबह का टाइम सबसे शुभ होता है अगर आप सुबह के समय कोई भी चीज याद करते हैं या पढ़ाई करते हैं तो आपको लंबे समय तक याद रहती है

वही अगर आपको कुछ लिखना हो तो आप रात के समय लिखिए शाम के वक्त लिखिए और उससे सुबह याद कीजिए।

इससे क्या होगा कि आप जो भी रात में लिखेंगे और सुबह उसे पढ़ेंगे तो आपके दिमाग में वह बैठ जाएगा जिसे आपको रटने की जरूरत नहीं होगी।

9. अच्छे से पढ़ाई करने के लिए अच्छी नींद एवं अच्छा भोजन जरूर ले।

सबसे अहम बात अगर आप प्रत्येक दिन अच्छे से पढ़ना चाहते हैं साथ ही आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको अच्छी नींद अच्छा भोजन अवश्य लेनी चाहिए। 

अगर आप रात भर जग कर पढ़ाई करते हैं आपको ऐसा लगता है कि शांति माहौल है तो आप अच्छे से पढ़ेंगे इसका असर आपके आने वाले कल पर पड़ता है फिर आप सुबह देर से उठेंगे सब काम देर से होगा आप हड़बड़ाहट में करेंगे फिर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

इसलिए आप रात के समय जल्दी सोए और सुबह जल्दी उठकर अपना पढ़ाई पूरा कीजिए और फिर सारा कार्य पूरा करें सारा दिन आराम से।

निष्कर्ष

आप का मन पढ़ाई में कैसे लगे? इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल में सब कुछ बताए हैं। तो आप हमारे हैं आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें उसे समझें और अपने जीवन में उसे लागू करें। तभी आप एक सफल छात्र बन पाएंगे जिससे आपका पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का यह पोस्ट बेहद पसंद आएगा।

Important Links
Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelClick Here
HomepageClick Here
Disclaimer :- सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की सतर्कता रखें। आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें, सटीकता सुनिश्चित करें। "adeeh.com" किसी भी ज़िम्मेदारी को नहीं स्वीकार करता। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को सतर्कता से देखें। विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।